HEADLINES


More

सट्टा खाई करने वाला गिरफ्तार, ₹2,200 बरामद; अपराध शाखा भूपानी की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 23 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 जुलाई को अपराध शाखा भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹2,200 बरामद किए हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा भूपानी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बल्लभगढ मोहन रोड पर एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तेजपाल वासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए काबू किया। जिसके कब्जे से ₹2,200 की नकदी बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना आदर्श नगर में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।


No comments :

Leave a Reply