HEADLINES


More

वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS की टीम ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 9 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर उससे चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नफीस निवासी शेरखान मोहल्ला, जेवर, जिला गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी तोफिक ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 17 जून 2026 को उसकी मोटरसाइकिल बल्लभगढ़ सिटी पार्क के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान अपराध शाखा AVTS की टीम ने 8 जुलाई 2026 को आरोपी नफीस को पुलिस प्रोडक्शन पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर धौज-फतेहपुर तांगा रोड स्थित एक चारदीवारी के अंदर से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। आरोपी पहले से ही वाहन चोरी के एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।


No comments :

Leave a Reply