//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 04 जुलाई को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शहबाज(22) वासी गाँव धौज फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि शहबाज के पास अवैध हथियार है और फतेहपुर धौज रोड पर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने शहबाज को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना धौज में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदी है आरोपी देसी कट्टा को नूंह से किसी व्यक्ति से 4000 रुपये में लेकर आया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी व आर्म्स एक्ट सहित 10 मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :