HEADLINES


More

फरीदाबाद में बस ने 6 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद : फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। शनि बाजार के पास सड़क पार करते समय एक बस की चपेट में आने से एलकेजी की छात्रा काव्या की मौके पर ही गंभीर रूप से चोट लग गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पल्ला थाना पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची काव्या


का परिवार सरस्वती कॉलोनी में रहता है। बच्ची के पिता महेश ने बताया कि शनिवार दोपहर काव्या अपनी मां के साथ चाची के घर जा रही थी। जब वे शनि बाजार के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी भीड़भाड़ के बीच एक बस ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया।

परिजनों का आरोप है कि हादसे के समय बस चालक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह बच्ची को नहीं देख पाया और यह हादसा हो गया। उनका यह भी आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बस तथा चालक को भी नहीं पकड़ा गया।

No comments :

Leave a Reply