HEADLINES


More

वीडियो एडिट कर वायरल करने का भय दिखाकर की गई थी 96,000 रुपये की ठगी, 2 खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 12 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- वीडियो एडिट कर वायरल करने का भय दिखाकर 96,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान धर्मराज(31), रवि(28) व विक्रम(26) वासी जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।


जांच में सामने आया कि आरोपी रवि मामले में पहली लेयर का खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 96,000 रुपये आये थे, वहीं आरोपी धर्मराज दूसरी लेयर का खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 45,000 रुपये आये थे। विक्रम ने धर्मराज से खाता लेकर आगे ठगो को दिया था। धर्मराज व विक्रम दोनों एक ही गांव के रहने वाले है और मजदुरी करते है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 मई की रात को समय करीब 2 बजे उसके व्हॉट्सएप एक अंजान नंबर से वीडियों कॉल आई, जिसको उसने उठा लिया, जिसमें शिकायतकर्ता का फेस केपचर हो गया, जिसके बाद कथित व्यक्ति ने एक वीडियों में शिकायतकर्ता का चेहरा लगाकर वीडियो को एडिट कर दिया तथा उसे वायरल करने का डर दिखाकर अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए 96,000 रुपये ठग लिये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।


No comments :

Leave a Reply