//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। मान्यता, बुनियादी ढांचा और शिक्षा का अधिकार (आरटीई) नियमों के उल्लंघन पर सरकार ने जिले के 70 प्राइवेट स्कूलों का एमआइएस पोर्टल (स्कूल प्रबंधन सूचना प्रणाली) को बंद कर दिया है।
फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लाॅक में एक हजार से अधिक प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें 30 प्रतिशत स्कूलों के पास स्थायी मान्यता नहीं है। फिर भी विद्यार्थियों को दाखिला दे देते हैं।
अधिकारियों की जांच में पता चला कि कुछ स्कूल विद्यार्थियों का आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला करा देते हैं, लेकिन कक्षाएं बिना मान्यता वाली जगहों पर लगती हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग जाता है।
No comments :