HEADLINES


More

पैसे डबल करने का लालच देकर कराया था फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश, ₹54.98 लाख की धोखाधड़ी, 2 और आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 11 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: थाना बीपीटीपी के वर्ष 2024 के एक फोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा, फरीदाबाद की टीम ने 2 आरोपितों को नवी मुंबई से 6 जुलाई को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान साजिद अहमद निवासी सेक्टर-22, कामोठे, नवी मुंबई हाल निवासी सेक्टर-30ए, सानपाड़ा, नवी मुंबई तथा अनिकेत शांताराम निवासी तिलक नगर, मुंबई हाल निवासी सेक्टर-30ए, सानपाड़ा, नवी मुंबई के रूप में हुई है। जिनको आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर फरीदाबाद आई और न्यायालय में पेश कर‌ उनको जेल भेज दिया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-22 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना बीपीटीपी में 3 अक्टूबर 2024 को एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2022 में शिकायतकर्ता के एक परिचित ने स्वयं को फोरेक्स ट्रेडिंग का कारोबारी बताते हुए अधिक मुनाफे और पैसे दोगुने होने का लालच देकर उसे, उसके परिवार के सदस्यों तथा परिचितों को निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपित ने विश्वास में लेकर विभिन्न माध्यमों से करीब ₹54.98 लाख की राशि निवेश के नाम पर प्राप्त की, जिसमें बैंक खातों में ट्रांसफर की गई राशि तथा नकद धनराशि भी शामिल थी। शिकायतकर्ता के अनुसार निवेश की गई रकम वापस नहीं की गई तथा पैसे मांगने पर आरोपित द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता ने अपने परिचित लोकेश के झांसे में आकर ₹54.98 लाख फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश किये थे। लोकेश ने निवेश करने पर 8 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफा देने का झूठा आश्वासन दिया था। लोकेश ने शिकायतकर्ता के करीब ₹39 लाख आरोपित साजिद अहमद और अनिकेत शांताराम की नवी मुंबई स्थित फर्म इंस्टेंट मुद्रा प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातें में ट्रांसफर करवाये थे। लोकेश को 2025 में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply