//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 08 जुलाई को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गौरव(26) वासी आदर्श नगर बल्लबगढ़ फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टी
म को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गौरव के पास अवैध हथियार है और आशियाना फ्लैट्स सेक्टर-63 के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने गौरव को मौका से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना आदर्श नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदी है और देसी कट्टा हवाबाजी करने के लिए अलीगढ उत्तर प्रदेश से 5000 रुपये में लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :