HEADLINES


More

कांवड़ यात्रा के लिए फरीदाबाद रोडवेज तैयार; हरिद्वार रूट पर चलेंगी 4 अतिरिक्त बसें

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली आवाजाही को लेकर हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो ने विशेष प्लानिंग कर रहा है। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए 4 अतिरिक्त बसें तैयार की गई हैं। यदि यात्रियों की संख्या अनुमान से अधिक रहती है तो विभाग अतिरिक्त परमिट लेकर और बसों का संचालन करेगा।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष कांवड़ यात्रा के समय हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है। इसी वजह से इस बार पहले से ही अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी यात्री को बसों की कमी का सामना न करना पड़े।

डिपो के ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि वर्तमान में बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन दो नियमित बसें संचालित होती हैं। पहली बस सुबह 5:30 बजे और दूसरी रात 8:00 बजे रवाना होती है। इसके अलावा पलवल से बल्लभगढ़ होते हुए हरिद्वार जाने वाली एक बस भी प्रतिदिन करीब 11:30 बजे चलती है।

डिपो प्रशासन ने 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए विशेष संचालन योजना लागू करने का फैसला किया है। यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन संबंधी निर्देश मिलते ही बसों के मार्ग और संचालन में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।


No comments :

Leave a Reply