//# Adsense Code Here #//
फरिदाबाद- साइबर थाना बल्लमगढ़ की टीम ने मोबाइल फोन हैक कर ₹40000 की ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले गुरदेव(27) वासी उधम सिहँ नगर उत्तराखंड को उधम सिहँ नगर से गिरफ्तार किया। जिसको माननीय न्यायलय
में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने खाताधारक बलजिंद्र का बैंक खाता अमरजीत से लेकर आगे ठगो को दिया था। वह 10वीं पास है व ट्रक ड्राईवरी करता है। बलजिंद्र (खाताधारक) व अमरजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि चावला कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि 4/5 जून को उसका मोबाइल फोन हैक हो गया, इसके उपरांत उसके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से ₹40,000 निकाल लिये गये। शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

No comments :