HEADLINES


More

सेक्टर 37 के निवासियों नें लिया पर्यावरण संरक्षण का प्रण, वृक्ष मित्र बन कर करें गे पर्यावरण संरक्षण

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 20 जुलाई ( ) बढ़ते प्रदूषण, वृक्षों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए नें हरित क्षेत्र बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से आज सेक्टर 37 में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर लोगों ने पर्रयावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आडब्ल्यूए सेक्केट 37 में इस मुहिम को जन आंदोलन बना दिया। आरडब्ल्यूए 37  के प्रधान श्री आई डी शर्मा एवं बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा शर्मा ने  बताया कि हमारे देश में वन श्रेत्र लगातार घटता जा रहा है जिससे हमारी अमूल्य वन सम्पदा तेजी से घट रही है, वन्य जीवों की की प्रजातियां खात्मे की ओर है। पर्यावरण असंतुलन से वर्षा के पैटर्न भी बदल गया है। सदानीरा नदियां बरसाती नदी बनकर रह गई हैं। उप प्रधान श्री प्रवीण चौहानबताया  कि सरकार ने पर्यावरण सुधार के लिए अनेकों कदम उठाए हैं। लेकिन उन्हें जमीन पर उतारना जनता का दायित्व है। आरडब्ल्यूए के सीनियर सदस्य श्री पंकज गोयल,श्री एस एन मिश्रा, श्री पंकज शर्मा एवं श्री मुकेश शर्मा ने बताया कि आरडब्ल्यूए सेक्टर  37 सरकार के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागी बन कर कार्यक्रमों को आगे बढ़ाए गी। पौधारोपण कार्यक्रम में सेक्टर वासियों में भरपूर सहयोग दिया। आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री आई डी शर्मा एवं सीनियर वाइस प्रेसीडेंट श्रीमती आशा शर्मा ने सेक्टर वासियों को आह्वान किया कि वे अपने, अपनें लाड़लों ,मांता पिता एवं अन्य परिजनों के जन्मदिन विवाहोत्सव एवं तथा अन्य अविस्मरणीय अवसरों पर वृक्ष लगा कर उस स्मृति को अमर बनाएँ और उनकी देखभाल आने वाली पीढ़ी को एक शानदार पर्यावरण सौंपें। आज की इस मुहिम में श्री  अजय

कुमार गुप्ता,के एस भाटी,ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण चौहान, अतुल मंगला, प्रदीप शर्मा, प्रेम चंद शर्मा, एस एन मिश्रा ,ओम प्रकाश संथालिया ,पंकज शर्मा, विनोद कुमार गर्ग,डीडीबट्टा,मधु बट्टा पी सी शर्मा,,के एस चौहान, रामलाल सैनी रविन्द्र सैनी, अशोक अनेजा ,जे पी शर्मा, मुकेश शर्मा,वाई पी देवगुण,श्याम सुंदर ,श्री गल्होत्रा जी, लकी शर्कोमा एवं अनिल शर्मा ने बड़ी ही गर्म जोशी से हिस्सा लिया।


No comments :

Leave a Reply