//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। 30 जून को क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने असलम वासी गांव कोडिया गंज जिला अलीगढ, उत्तरप्रदेश हाल गांव भतौला, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 400 टैबलेट्स बरामद की हैं। जिसको पुलिस टीम ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 जून को क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित गोलियां बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-28, फरीदाबाद की मार्केट में रेड की तथा एक व्यक्ति असलम को काबू कर 400 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद की। आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-31 में NDPS की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जांच में सामने आया कि असलम फरीदाबाद में ही स्कूल वैन चलाने का काम करता है और पैसे की तंगी के चलते जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह अल्प्राजोलम की गोलियां अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से खरीद कर बेचने के लिये लाया था। जिसको पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है...

No comments :