//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: 272 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए 1 जुलाई को फहीम खान निवासी बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
जिसको 5 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगे सोर्स के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 जून 2026 की रात अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आमीर शाह को बाईपास रोड सेक्टर 37 क्षेत्र से 272 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। स्मैक की कीमत 25 लाख रुपए के करीब आंकी गई थी। जिसकी पूछताछ में खुलासा हुआ था कि फहीम खान, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश ने उसको यह स्मैक दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने के लिए उपलब्ध कराई थी।
अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने 1 जुलाई 2026 को फहीम खान को बरेली उत्तर प्रदेश से काबू किया है। जिसकी प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि बरेली निवासी अन्य व्यक्ति ने स्मैक को दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने के लिए दिया था और उसने आमीर शाह को स्मैक सप्लाई के लिये दी थी। आरोपित को इस काम के बदले ₹20,000 मिले थे।
अपराध शाखा की टीम आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर सोर्स की तलाश के लिए दबिश दे रही है।

No comments :