HEADLINES


More

हरियाणा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का शेड्यूल बढ़ा: 3 अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 14 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का शेड्यूल बढ़ा दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को संशोधित कार्यक्रम जारी करते हु


ए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख 3 अक्तूबर 2026 तय की है।


पहले निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए आयोग ने घर-घर सत्यापन, दावे और आपत्तियों सहित सभी चरणों की नई समय-सारिणी जारी कर दी है।  निर्वाचन आयोग के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का काम अब 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित होगा। 
ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मतदाता अपने नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 

No comments :

Leave a Reply