//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: डबुआ मंडी के एक आढ़ती से तरबूज सप्लाई के नाम पर ₹2,30,000 की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता उपलब्ध कराने वाले को 8 जुलाई को जयपुर से काबू किया है। जिसकी पहचान महेश, निवासी गांव भारकोटा, जिला जयपुर (हाल निवासी गांव चंदलाई, जयपुर) के रूप में हुई है। जिसको पुलिस टीम ने माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी महेश गांव चंदलाई में नाई की दुकान चलाता है। उसने अपनी दुकान के पड़ोस में रहने वाले शुभम का बैंक खाता लेकर आगे अन्य व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। इसी खाते के माध्यम से मुख्य आरोपी सुभाष ने ठगी के पैसे लिये थे। जिसने फेसबुक पर फल वितरण बारे फर्जी पेज बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। ठगी के ₹2,30,000 खाताधारक शुभम के बैंक खाते में प्राप्त हुते थे।
मुख्य आरोपी सुभाष व खाताधारक शुभम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि एनआईटी फरीदाबाद निवासी एक आढ़ती के साथ फेसबुक पर फल वितरण का विज्ञापन/रील डालकर तरबूजों बेचने के नाम पर ₹2,30,000 की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था जिसकी शिकायत पर 27 मई को साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया।

No comments :