//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम व अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के 2 मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप व ₹20,000 नकद बरामद किये गये हैं।
*मामला-1: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व दस्तावेज चोरी*
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धीरज नगर एक्सटेंशन, तिलपत निवासी अनूप त्रिपाठी ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि वह अपनी कार एतमादपुर पुल के पास खड़ी कर सब्जी मंडी गया था। वापस लौटने पर कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला तथा कार से लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी हो चुके थे।
अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने साहिल उर्फ कालिया, निवासी सेहतपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कार को खड़ा देखा और उसमें बैग रखा होने पर शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया है, जिनकी भी जांच जारी
है।
है।
*मामला-2: घर में घुसकर मोबाइल, नकदी व आभूषण चोरी*
दूसरे मामले में शिव दुर्गा विहार, लकड़पुर निवासी एक महिला ने थाना सूरजकुंड में शिकायत दी थी कि 22/23 जून 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं। सुबह करीब 4 बजे उठने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर घर से चार मोबाइल फोन, एक पर्स, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी तथा ₹2,500 नकद चोरी मिले। शिकायत पर थाना सूरजकुंड में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने हिमेश उर्फ भोला, निवासी गांव चंदौली, जिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड), हाल निवासी खानपुर देवली रोड, दिल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। जिसने बताया कि चोरी किए गए सामान को बेच दिया था। बिक्री से प्राप्त रकम में से ₹20,000 बरामद कर लिये गये हैं।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :