HEADLINES


More

अवैध नशा बेचने वाले 2 गिरफ्तार, 860 ग्राम गांजा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 21 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाही करते हुए 20 जुलाई को अवैध नशा बेचने वाले 2 आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सलमान वासी नियर आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 फरीदाबाद व कनोज वासी जीवन नगर पार्ट-2 गौच्छी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सलमान से 530 ग्राम व कनोज से 330 ग्राम गांजा बरामद किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर सलमान वासी नियर आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 फरीदाबाद को 530 ग्राम गांजा सहित राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है, वहीं एक अन्य मामले में कनोज वासी जीवन नगर पार्ट-2 गौच्छी, फरीदाबाद को 330 ग्राम गांजा सेक्टर-24, लखानी फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


No comments :

Leave a Reply