HEADLINES


More

नेहरू कॉलोनी बचाओ ‌ संघर्ष समिति का धरना 17 वें दिन भी जारी रहा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 1 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 1 जुलाई ‌ - नेहरू कॉलोनी बचाओ ‌ संघर्ष समिति का धरना ‌ आज 17 वें दिन भी जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता कमेटी के सदस्य नवल सिंह,‌ विजेंद्र सिंह,राम सिंह, देवकी देवी और पूनम ने संयुक्त रूप से की। ‌ धरने को वीरेंद्र सिंह डंगवाल, नवल सिंह,‌ बलवीर सिंह और विजेंद्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की सबसे पुरानी कॉलोनी नेहरू कॉलोनी है। इस कॉलोनी के लोगों के पास सभी ‌ जरूरी सरकारी ‌ दस्तावेज़ होने के बाद भी ‌ इनकी गाढ़ी कमाई से नि


र्मित मकानों को प्रशासन ने 29 तारीख को रात के अंधेरे में तोड़ना शुरू कर दिया। सरकार ने ‌ गरीबी उन्मूलन करने के बजाय गरीबों को मिटाना ‌ शुरू कर दिया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास का दावा करने वाला प्रशासन इसके विपरीत निर्धन लोगों को बर्बाद करने पर लगा हुआ है। शहर के दर्जनों कॉलोनीवासियों को ‌ नोटिस दिए जा रहे हैं। ‌‌ नियमानुसार सरकार को इन कालोनियों को पक्का करना चाहिए। इन्हें सभी प्रकार की नागरिक सुविधा प्रदान करनी चाहिए। ऐसा करने से बचने के लिए इनको ‌ निशाना बनाया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 5 जुलाई को तोड़फोड़ के विरोध में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में फरीदाबाद की सभी कॉलोनी वासियों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए प्रचार प्रसार  किया जा रहा है। कल 2 जुलाई से पर्चे वितरित किए जाएंगे। माइक द्वारा प्रचार किया जाएगा। अब अलग-अलग कॉलोनियों में कमेटी का निर्माण किया जा रहा है। आज के प्रदर्शन को राम सिंह शकुंतला देवकी, पूनम ,बलवीर सिंह, नरेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply