//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में बुधवार देर रात नेशनल तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम की टीम ने ई-सिगरेट की होलसेल की दुकान पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो अलग-अलग दुकानों से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए कीमत की प्रतिबंधित विदेशी ई-सिगरेट बरामद की गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी ई-सिगरेट जब्त कर ली हैं और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ की गई। टीम ने पहले एनआईटी-4 क्षेत्र में स्थित एक होलसेल दुकान पर छापा मारा। यहां से करीब 1 लाख रुपए कीमत की विदेशी ई-सिगरेट बरामद हुई।
इसके बाद टीम ने सेक्टर-28-30 के पास स्थित एक अन्य दुकान पर छापेमारी की, जहां से करीब 40 हजार रुपए की ई-सिगरेट जब्त की गई।

No comments :