हरियाणा के 19 जिलों में रविवार को NEET री-एग्जाम हुआ। प्रदेश के 175 एग्जाम सेंटर्स पर 65 हजार से अधिक कैंडिडेट्स पहुंचे। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एग्जाम सेंटर्स में एंट्री दी गई। एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू हुआ और शाम 5:15 बजे तक चला।
एग्जाम देकर आए फतेहाबाद के अंश बत्रा ने बताया कि फिजिक्स का सेक्शन काफी कठिन था, जबकि बायोलॉजी के क्वेश्वन आसान रहे। वहीं, कार्तिक ने कहा कि फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों सब्जेक्ट के क्वेश्चन मुश्किल थे।
मंडी डबवाली से सिरसा एग्जाम देने आई मान्यता सिदाना ने कहा- अगर एग्जाम लीक हो जाता है तो मेंटल स्ट्रेस आता है। सरकार को टेलीग्राम तक बैन करना बना। सरकार को इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।
उधर, हिसार में एग्जाम से पहले सिमरन (19) नाम की युवती ने सुसाइड कर लिया। उसके पिता रोहताश ने बताया कि सिमरन ने रविवार सुबह घर में कीटनाशक पी लिया। वह हाल ही में हुए पेपर लीक के कारण मानसिक तनाव में थी। सिमरन राजस्थान के सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी और इससे पहले दो बार एग्जाम दे चुकी थी।

No comments :