HEADLINES


More

एक युद्ध नशे के विरुद्ध- दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प से छोड़े नशा- डॉ अशोक

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार IPS के दिशानिर्देशों और संयुक्त पुलिस आयुक्त सोनीपत एवं पुलिस उप-महानिरिक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा IPS जी के मार्गदर्शन में नशामुक्त अभियान को लेकर कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो न केवल अपराधियों को पकड़ने का कार्य करती है अपितु नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को बल प्रदान करने के साथ ही नशे का शिकार हो चुके युवाओं का नशे की दलदल से बाहर निका


लने में जुटी हुई है। उच्चाधिकारियों के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा इस अभियान में लगे हैं। वे आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित सेक्टर १४ स्थित नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे हुए थे। उन्होंने वहां पर उपचाराधीन लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं बारे जाना और उपचाराधीन को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें नशे रुपी राक्षस का वध करना है और वह होगा एक युद्ध नशे के विरुद्ध अर्थात अपने भीतर बैठे राक्षस को नष्ट करना है। एक जिद्द करनी है कि मैं नशा नहीं करूंगा। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी से अलग-अलग बात की और उनके बारे में पूछा और बताया कि नशा छोड़ने के लिए दवाइयों पर निर्भर न रहें अपितु अपनी आत्मशक्ति बढ़ाएं और दृढ़ निश्चय से नशे जैसी बुराई पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि NDPS एक्ट में यह प्रावधान है कि जो व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है, पुलिस उसका सहयोग करे।

No comments :

Leave a Reply