हरियाणा के 3 IAS अधिकारियों की कोठियों पर रविवार देर रात CBI ने रेड की। चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। हरियाणा सरकार के आठ विभागों तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के दो विभागों के बैंकों में जमा सरकारी फंड में हुए 661 करोड़ रुपए की गड़बड़ियों के मामले में ये रेड की गई।
CBI ने हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल, मोहम्मद शाइन, प्रदीप कुमार और IFS नवनीत कुमार श्रीवास्तव के आवास पर छापेमारी की। इसके साथ ही नोएडा स्थित MS विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के ठिकानों पर भी रेड की गई। जांच के दौरान मिले डॉक्यूमेंट, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण को सीबीआई ने कब्जे में ले लिया है।
सीबीआई की प्राइमरी जांच में सामने आया है कि इन अधिकारियों ने बैंककर्मियों के साथ मिलकर कथित अकाउंट खुलवाए, सरकारी पैसे को अन्य खातों में ट्रांसफर कराया गया। सीबीआई अभी यह जांच कर रही है कि इन अकाउंट के बदले अधिकारियों को क्या प्रोफिट मिला।

No comments :