HEADLINES


More

भ्रस्टाचार का अड्डा बन गया हैं बल्लभगढ़ का निगम कार्यालय

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 10 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद। भ्रस्टाचार का अड्डा बन गया हैं बल्लभगढ़ का निगम कार्यालय।  जी हा यहां यहां अधिकारियों से अधिक क्लर्को की अधिक चलती है।  विवाह पंजीकरण हो या फिर जन्म - मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर प्रॉपर्टी आई डी ठीक कराने का मामला कोई भी चढ़ावा चढ़ाये बीने सिरे नहीं चढ़ता है। अगर कोई गलती से अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रख भी देता है तो संबंधित क्लर्क साइट नहीं चलने का बहाना बनाकर अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास करते है। 

कहने को तो सरकार ने सभी कार्यो के लिए


डिज़िटल पोर्टल बना रखे है।  लेकिन ये सब दिखावा मात्र ही है।  या तो डिज़िटल कार्य होने के बाद भी सभी डॉक्यूमेंट के हार्ड कॉपी मंगाई जाती है।  यहीं भ्रस्टाचार की असली जड़ है।  यहाँ से इन क्लर्को की वसूली का कार्य शुरू हो जाता है।  पहले तो पीड़ित व्यक्ति को कागजात कम होने या फिर उनमे कोई कमी होने का बहाना बनाकर चक्कर लगवाए जाते है।  फिर साइट न चलने का बहाना बनाकर उसे तंग किया जाता है।  ताकि परेशान होकर पीड़ित लोग उनकी जेब भरने पर मजबूर हो जाये। 

सबंधित अधिकारियो को चाहिए कि क्लर्को की सभी गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और सरकार को भी चाहिए कि या तो डिज़िटल प्लेटफार्म को चलाये या फिर पुरानी तरह फाइल work को ही लागू करे। 

No comments :

Leave a Reply