HEADLINES


More

सीपीएम ने ‌ नेहरू कॉलोनी में मकान तोड़े जाने का डटकर विरोध किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 7 जून ‌ ‌  सीपीएम ने ‌ नेहरू कॉलोनी में मकान तोड़े जाने का डटकर विरोध किया। पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल और जिला कमेटी सदस्य निरंतर पराशर आज रविवार को नेहरू कालोनी में हुई महापंचायत में  गये।‌ उन्होंने नेहरू  कॉलोनी को तोड़ने से  बचाने के लिए चलाए  जाने वाले आंदोलनों का समर्थन का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा  सरकार की गरीब - मजदूर  विरोधी ‌ करवाई है। सरकार ने तोड़फोड़ की कार्यवाही करने से पहले ‌ यहां के निवासि


यों से बातचीत करनी चाहिए थी। ‌ बातचीत से कोई ना कोई समाधान निकल जाता। लेकिन यह सरकार बातचीत करने में विश्वास नहीं रखती है। ‌ वर्ष 2025 में यहां के निवासियों को नोटिस दिए गए थे। तब माकपा ने ‌‌ ‌ हस्तक्षेप किया। पार्टी का शिष्टमंडल  मंडल तत्कालीन उपायुक्त से मिला।‌ जिलाधीश ने  पार्टी को ‌ विश्वास दिलाया कि नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। लेकिन इस बार गुपचुप  तरीके  29 और 30 मई की रात को ‌ एक धार्मिक स्थल मस्जिद को निशाना बनाकर तोड़ दिया गया। इसके बाद सैकड़ो मकान धराशाई कर दिए। लोगों ने अपने जिंदगी भर की कमाई इन मकानों को बनाने में लगा दी। जिस जमीन पर मकान बनाए गए। ‌ यह जमीन पुनर्वास विभाग की है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने 4 जून को ‌ मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया है।‌ जिसमें ‌ जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं उन्हें दूसरी जगह बसाया जाए। जितना नुकसान हुआ है। उसका मुआवजा दिया जाए ।‌कॉलोनी में ‌ तोड़फोड़ को तुरंत बंद किया जाए। यदि सरकार ने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक नहीं लगे तो 11 जून को ‌ पार्टी ‌ लघु सचिवालय में धरना देगी।


No comments :

Leave a Reply