HEADLINES


More

चोरी की स्कूटी, मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, दो चोर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में चोरी की एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल व एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की हैं। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को थाना मुजेसर में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सलमान वासी गौतमबुध नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर चोरीशुदा स्कूटी को गांव गोच्छी से बरामद किया है।

इसी प्रकार AVTS सिकरोना की टीम ने थाना शहर बलल्भगढ में दर्ज एक स्कूटी चोरी के मामले में रिजवान वासी गांव धौज फरीदाबाद को सिकराना नाके से गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की है। 

वहीं 23 मई 2026 को थाना सेक्टर-58 में दर्ज एक चोरी के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने चोरीशुदा ट्रैक्टर ट्रोली को बरामद किया है। चोर की तलाश की जा रही है...


No comments :

Leave a Reply