HEADLINES


More

स्वास्थ्य अधिकारियों में में मची हलचल, हड़ताल खत्म कराने के लिए सिविल सर्जन की उच्च अधिकारियों से हुई बात

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 2 जून(       ) स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी के बैनर तले बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मी की बहाली को लेकर सिविल सर्जन फरीदाबाद कार्यालय पर चलाए जा रहे  अनिश्चितकालीन धरने का आज नवें दिन में प्रवेश कर गया।एन आर ए


च एम स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्थाई स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल में शामिल हो जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। आज कल भीषण गर्मी की वजह से अस्पताल मरीजों से भरी पड़ी है। ओपीडी में लम्बी लम्बी लाइनें लगी पड़ी है। स्वास्थ्य सेवाओं को‌वापस पटरी पर लाने के लिए आज सिविल सर्जन तालमेल कमेटी के प्रतिनिधि मंडल के सामने जिला उपायुक्त, स्वास्थ्य महानिदेशक एवं अन्य आला अधिकारियों से बात की एवं बर्खास्त कर्मी की बहाली कर हड़ताल समाप्त करवाने का आग्रह किया। अधिकारियों का रुख सकारात्मक दिखा। आज  के धरने को तालमेल कमेटी के नेताओं के अतिरिक्त सर्व कर्मचारी संघ ने नेताओं में भी संबोधित किया।धरनें को संबोधित करते हुए तालमेल कमेटी की प्रधान श्रीमती आशा शर्मा एवं चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर , जिला एसकेएस प्रधान श्री करतार सिंह जागलान,उप प्रधान श्री सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान श्रीमती सविता, जिला सचिव श्री श्याम बीर, कैशियर श्री अजय प्रजापति, श्री कपिल आदि नेताओं ने ऐलान किया कि यह आंदोलन बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मी श्री सुखबीर की बहा पर ही खत्म होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि सेक्टर  तीन एवं सेक्टर तीस सेक्टर की आर सी एच अस्पतालों की सुरक्षाके लिए बजट में आबंटित रकम कहां खर्च की जा रही है। वहां सुरक्षा कर्मी क्यों तैनात नहीं है,इसकी जांच करवाई जाय।

No comments :

Leave a Reply