//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित की पहचान रोहित(21) वासी गांव सीकरी सेक्टर 58 जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार प्रदीप निवासी वजीरपुर रोड फ
रीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जून को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति अटल पार्क के बाहर से चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
रीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जून को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति अटल पार्क के बाहर से चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 28 जून को आरोपित रोहित को सेक्टर-77 एरिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :