फरीदाबाद। यह सभी फोटो देखिए, आप को बता दें कि यह सभी एम सी एफ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ब्लाक सी एन आई टी 3 तीन नम्बर की है। जो पशुओं, जिसमें खूंखार सांड तथा आवारा कुत्तोंकी शरणस्थली बना हुआ है। हिंद मजदूर सभा हरियाणा प्रधान एस डी त्यागी का कहना है कि वैसे तो हरियाणा सरकार द्वारा प्रचारित किया जा रहा है कि युवा पीढ़ी को खेलों में अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दूसरी तरफ नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के शिकार युवा पीढ़ी भी रही है. जिनके लिए अपनी प्रतिभा को निखारना, विकास करने में अवसर प्रदान करने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोई केयर टेकर नहीं है। साफ सफाई तो दूर-दूर तक फैली गंदगी बयान कर रही है चार दिवारी गिरा दी गई है या गिर गई है। क्योंकि बनाते समय कच्ची दिवार बनाने वाले लोगों से कमीशन खाया जाता है, दुर्दशा तो होगी ही। सभी नेताओं, मंत्रियों को हिदायत दे कर इस तुरन्त सही और सुंदर सुरक्षित बनाने के बाद युवक युवतियों को अनुग्रहीत करने का काम किया जा सकता है।
आवारा पशुओ की शरणस्थली बनगया है एम सी एफ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Posted by :
pramod goyal
on :
Thursday, 11 June 2026
0
comments
//# Adsense Code Here #//

No comments :