HEADLINES


More

पिता पर चाकू से हमला करने के मामले में बेटा और उसका साथी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 13 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- थाना पल्ला पुलिस टीम ने पिता के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में शिकायतकर्ता के पुत्र भरत, निवासी गांव खरकानाटोली, जिला बागेश्वर (उत्तराखंड), हाल निवासी नोएडा को 11 जून तथा उसके साथी ओमकार, निवासी भूडनगरिया, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी शिव कॉलोनी, फरीदाबाद को 12 जून को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी धन सिंह ने शिकायत दी थी कि 4 अप्रैल 2026 को वह किसी काम से बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनके पुत्र भरत और उसके साथी ओमकार ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी पसली, कुल्हे और बाजू के पास गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर लोग एकत्रित होने लगे तो दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि भरत की मां और उसके पिता के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह अपनी मां के साथ नोएडा में रहता था। 3 अप्रैल को उसके पिता ने फोन पर उसकी मां के साथ गाली-गलौज की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए भरत ने अपने दोस्त ओमकार को बुलाया। ओमकार चाकू लेकर आया और दोनों ने मिलकर धन सिंह को रास्ते में रोककर मारपीट की तथा चाकू से हमला कर दिया।

माननीय अदालत में पेश कर आरोपित भरत को दो दिन तथा ओमकार को एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply