HEADLINES


More

265 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 13 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर-48  की टीम ने 265 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मुकेश वासी गांधी कालोनी NIT फरीदाबाद के रुप में हुई है। 



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर मुकेश को 265 ग्राम गांजा सहित NIT क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध थाना NIT में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि वह 3000 रुपये में 265 ग्राम गांजा निजामुद्दीन दिल्ली से खरीद कर लाया था। आरोपी हलवाई का काम करता है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :

Leave a Reply