फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जन सुनवाई में मिलने वाली शिकायतों को लेकर सख्त रूख अपनाया है। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों से जुड़ा प्रगति रिपोर्ट व समाधान रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।
कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि, निगम में जनसुनवाई शिविर चल रहे है। जिसमें लोग अपनी शिकायतें लेकर आते है। जिसमें अधिकारियों की तरफ से शिकायतों को ले तो लिया जाता है लेकिन उनका समाधान नही हो रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब अधिकारियों को शिकायतों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए है।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अगले सोमवार को इन शिकायतों से जुड़ी रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए गए है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि कौन-कौन सी समस्याओं का निपटारा हो चुका है। किन पर काम चल रहा है इसके बारे में उनको जानकारी मिलेगी।
कमिश्नर ने कहा कि रिपोर्ट में पता चलेगा कि कौन कर्मचारी या अधिकारी कितने समय से अपने पास शिकायत को लेकर बैठा हुआ है। दूसरी तरफ अगर समाधान किया है तो उससे शिकायतकर्ता कितना संतुष्ट है इसकी जानकारी भी उनको मिलेगी। कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि अगर किसी भी अधिकारी की इनमें लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सक्त एक्शन लिया जायेगा।

No comments :