HEADLINES


More

स्वास्थ्य कर्मियों का धरना समाप्त। बर्खास्त कर्मचारी की सेवाएं बहाल

Posted by : pramod goyal on : Monday, 8 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 8 जून (            )  तेरह दिनों से धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल आज उनकी मांगों को मान लिए जाने के साथ ही खत्म हो गई। सी एम ओ और  अन्य आला अधिकारियों से बातचीत के बाद हड़ताल की समाप्ति की घोषणा आज तालमेल कमेटी की प्रधान


श्रीमती आशा शर्मा, चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर, जिला प्रधान श्रीमती सविता, सचिव श्री श्याम बीर एवं कैशियर श्री अजय प्रजापति नें संयुक्त रुप से रूप की धरना रत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने बताया अधिकारियों नें उनकी बातें सुनी । सीएमओ ने न केवल बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मी श्री सुखबीर बहाली के आदेश जारी किया बल्कि हड़ताल रत स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल की अवधि की तनख्वाह भी जारी करने का आदेश दिया।         ज्ञातव्य है गत 19 मई को एफ आर यू दो अस्पताल में एक कथित डिलीवरी की वीडियो को आधार बनाकर एक अस्पताल के कपड़े धोने वाले स्वास्थ्य कर्मी (धोबी) को बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके विरोध में और उसे वापस नौकरी पर बहाल करने की मांग को‌ लेकर तालमेल कमेटी ने हड़ताल कर रखि था। बातचीत बहुत ही सकारात्मक माहौल में हुई। इन नेताओं नें उनके आंदोलन को समर्थन करने के लिए मीडिया और आम जनता को धन्यवाद दिया। धरने को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ के प्रधान श्री सुभाष लांबा, जिला प्रधान श्री करतार सिंह जागलान, श्री बलबीर बालगुहेर आदि नेताओं ने संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply