//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 3 जून ( ) फरीदाबाद सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दसवें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर दरी बिछाकर सरकार एवं अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उन्होंने रोज की तरह आज भी सीएमओ का घेराव किया।बाद में सिविल सर्जन नें कर्मचारियों के
प्रतिनिधि मंडल को बात चीत के लिए बुलाया। सिविल सर्जन नें बताया कि बर्खास्त कर्मी की बहाली के लिए वे निजी तौर पर प्रयास कर रहे हैं और उन्हें आशा है कि बमुश्किल एक या दो दिनों में बर्खास्त कर्मी की सेवाएं बहाल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बर्खास्तगी को खत्म करने के लिए उनकी बात चीत उच्च अधिकारियों से चल रही है और उनका रुख बड़ा ही सकारात्मक है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों का फल जल्द ही मिले गा। अपनी समस्याओं के लेकर आज स्टाफ नर्सों ने भी अपना काम काज रोक कर धरनें में शामिल हुईं।आज धरने में सीनियर नेता और तालमेल कमेटी की प्रधान श्रीमती आशा शर्मा,चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर, जिला प्रधान श्रीमती सविता, जिला सचिव श्री श्याम बीर, वित्त सचिव श्री अजय प्रजापति,प्रेस सचिव श्री कपिल,स्टेट कमिटी की सदस्य श्रीमती शशि, तालमेल कमेटी की सदस्य श्रीमती आशा,श्रीमती जया, कविता आदि नेताओं नें अपने विचार रखे।सभी नेताओं नें एक सुर में कहा कि बर्खास्त कर्मी श्री खुखबीरकी बहाली पर उनका आंदोलन समाप्त हो गा ।

No comments :