//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 2 जून को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अलग- अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जून को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने सलमान उर्फ सल्लू वासी किला कॉलोनी, गौतमबुद्ध नगर उ.प्र.को अवैध देसी कट्टा सहित एयर फोर्स ग्रांउड एन.आई.टी.-4 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपित से थाना मुजेसर के एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले का खुलासा हुआ है।
इसी प्रकार एवीटीएस सिकरोना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नासिर उर्फ भौपा वासी गाँव धौज जिला फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित करनेरा सेक्टर-58 पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा भूपानी की टीम ने विनय वासी साकदेहरी, गाजीपुर हाल गांव सिही, फरीदाबाद को गुडगांव कैनाल नहर पुल सेक्टर-3 कट के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है।
उन्होंने आगे बताया कि सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :