HEADLINES


More

पानी को लेकर भिड़े परिवार के दो पक्ष:जमकर चले लाठी-डंडे

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के गांव लहडोंला में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर एक ही परिवार के 2 पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिलाएं एक-दूसरे के साथ मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, 2 जून को गांव में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान महिलाओं के बीच शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई और बाद में परिवार के अन्य सदस्य भी विवाद में शामिल हो गए।

मारपीट के दौरान रणजीत नामक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे चोटें आई हैं। घायल रणजीत ने उपचार कराने के बाद छांयसा थाना क्षेत्र की चांदपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी है। हालांकि उसने फिलहाल पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कुछ समय मांगा है।


No comments :

Leave a Reply