HEADLINES


More

पेट्रोल,डीजल, व रसोई गैस, सीएनजी, की मूल्य वृद्धि के खिलाफ ‌भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) ने आवाज उठाई

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 11 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 11 जून 

 पेट्रोल,डीजल, व रसोई गैस, सीएनजी, की मूल्य वृद्धि के खिलाफ ‌ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) ने आवाज उठाई।‌ पार्टी ने फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़-फोड़ ‌ पर तत्काल रोक लगाने की मांग  की।

आज ‌ वीरवार को  भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा लगातार बढ़ती डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों के विरोध में ‌ जिला मुख्यालय पर ‌ सेक्टर 12  में जोरदार प्रदर्शन किया । ‌ प्रदर्शन के बाद ‌ देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग दो ज्ञापन तहसीलदार फरीदाबाद को सौंपे गए। ‌ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ता बड़े सवेरे राजस्थान भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां पर केंद्र और ‌ राज्य सरकारों की जन विरोधी  नीतियों के खिलाफ ‌ जमकर नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारी डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस,सीएनजी, की बड़ी हुई कीमतों को वापस लो। खाद्य पदार्थों की कीमतें कम करने  के नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के ‌ सांगठनिक कमेटी के सचिव ‌ वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ पड़ रहा है। हर ‌  प्रकार की वस्तुओं की कीमतें बढ़ती जा रही हैं।  जिसका सीधा असर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि शहर में बिजली की कटौती लगातार हो रही है। लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा। ‌ वैसे फ

रीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला हुआ है। ‌ लेकिन थोड़ी सी बारिश में सड़क जल मग्न हो जाती हैं। यहां बरसाती ‌ और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़कों की ‌ हालत खराब है। नागरिक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। हर दिन रोड पर जाम लगा रहता है। जिला प्रशासन 40 साल पहले बसे ‌ नेहरू कॉलोनी के निवासियों के मकानों को जबरन तोड़ रहा है। प्रदर्शन- कारियों को संबोधित करते हुए आज की सभा के अध्यक्ष और ‌ किसान नेता ‌ नवल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी गई है, जिससे गरीब परिवारों के लिए चूल्हा जलाना भी कठिन हो गया है।सीपीआई(एम) ‌ पूर्व सेक्रेटरी शिव प्रसाद ने कहा कि  यदि सरकार ने ‌ इस मूल्य वृद्धि को वापस नहीं  लिया तो पार्टी  जन आंदोलन को और तेज  करेगी।   ‌‌ वीरेंद्र पाल ने कहा कि सरकार गरीबों की आवाज को दबा रही है। पूंजी पत्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह काम हो रहा है। प्रदर्शनकारियों को श्रीपाल भाटी ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमें सरकार की तरह अपनी कतारों को ‌ निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार करना चाहिए। सरकार के पास तमाम संसाधन है। ‌ जनहित की नीतियों में परिवर्तन करना ‌ सरकार के लिए आसान है। हमें ‌ जन सेवाओं को बचाने के लिए अपने आंदोलन को और ‌ तीखा करना होगा। ‌ इस विरोध सभा में निरंतर पराशर, दिनेश,देवीराम, राजू,रवि, मनोज, महेश द्विवेदी,  के थॉमस,‌ जितेंद्र, आश महमद,‌ जाकिर हुसैन विनोद, सुनीता,गुलाब, ‌ महेश ‌,‌‌ सुभाष , ‌ संतु सिंह, नरवीर, मनोज और जितेंद्र द्वितीय, ‌ महावीर ददसिया, ‌ हरिचंद, ‌ चंद्र सिंहआदि भी उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply