HEADLINES


More

रोटरी ब्लड बैंक ने मानव सेवा समिति को किया सम्मानित

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 रविवार को रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सर्वोदय हॉस्पिटल सभागार में "थैंक्स गिविंग" समारोह आयोजित किया। जिसमें जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करके ज्यादा से ज्यादा ब्लड यूनिट इकट्ठा करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति को भी यह श्रेष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में


प्रमुख अतिथि  रोटरी डीजी डा.रवि गुगनानी,

प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी केसी लखानी,विशिष्ट अतिथि रोटेरियन एचएल भूटानी, डा.राकेश गुप्ता,धीरज भूटानी   ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद आदि की उपस्थिति में यह सम्मान समिति के महासचिव सुरेन्द्र जग्गा व कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्राप्त किया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,
एमएसएस ब्लड डोनेशन कैंप प्रभारी नवीन पसरीजा,प्रबंधक संदीप राठी,रमा सरना ने  रोटरी ब्लड बैंक ट्रस्ट का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए समिति को मिले इस सम्मान को समिति के ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड डोनेट करने वाले रक्तदान वीरों को समर्पित किया।

No comments :

Leave a Reply