HEADLINES


More

1.778 किलोग्राम गांजा बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 20 जून को क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 1.778 किलोग्राम गांजा सहित मेवला महाराजपुर निवासी एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जून को क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर महिला तस्कर को 1.778 किलोग्राम गांजा सहित गांव मेवला महाराजपुर क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुण्ड में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि वह 2 किलोग्राम गांजा दिल्ली से किसी व्यक्ति से 20,000 रुपये में खरीद कर लाई थी, महिला का मथुरा रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक खोखा था जिसकी आड में वह गांजा को बेचती थी, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। महिला का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है जिसके विरुद्ध 3 एनडीपीएस एक्ट के मामले पहले भी दर्ज हैं।


No comments :

Leave a Reply