HEADLINES


More

ज्वैलर्स की दुकान से सोने के लॉकेट को नकली से बदलकर हो गई थी फरार, महिला आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 11 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – 27 मई को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ज्वैलर्स की दुकान पर सोने के लॉकेट को नकली से बदलकर ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया है। महिला इंदिरा कॉलोनी फरीदाबाद की रहने वाली है। जिसको पूछ


ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ कॉलोनी निवासी करन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई को एक महिला उसके घर में स्थित ज्वैलरी की दुकान पर आई। महिला ने उनसे सोने का लॉकेट दिखाने के लिये कहा था। जब वह लॉकेट दिखा रहा था, तब महिला ने चालाकी से एक असली सोने के लॉकेट को नकली लॉकेट से बदल दिया और असली लॉकेट लेकर वहां से चली गई। शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि 27 मई को आरोपी महिला ज्वैलर्स की दुकानों पर ग्राहक बनकर गई थी और दुकानदार को बातों में उलझाकर असली सोने के लॉकेट को नकली से बदलकर चुरा लिया था।  

महिला का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है जिसके विरुद्ध इसी प्रकार से ठगी करने के 3 मामले पहले भी दर्ज हैं। वह अप्रैल महीने में जेल से बाहर आई है। *इससे पहले भी आरोपित गुड़गांव के एक मामले में 2 महीना भोंडसी जेल में रही है।* 

No comments :

Leave a Reply