HEADLINES


More

युवती को परेशान करने, अश्लील सामग्री भेजने और जान से मारने की धमकी देने मामले में गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 25 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- युवती को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री भेजने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ीपुल पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान प्रमोद निवासी शेरसा, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जिसको 24 जून 2026 को उसके गांव शेरसा से काबू किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी एक युवती ने शिकायत दी थी कि प्रमोद उसे व्हाट्सएप पर अलग-अलग नंबरों से अश्लील एवं आपत्तिजनक फोटो भेजता हो तथा बार-बार कॉल कर उसे परेशान करता है। आरोपित की हरकतों से वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही थी और मानसिक तनाव का सामना कर रही थी। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में आरोपित और शिकायतकर्ता फरीदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी में गलत आचरण के चलते प्रमोद को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से ही वह शिकायतकर्ता से रंजिश रखता था। जिसके चलते उसने शिकायतकर्ता को अश्लील एवं आपत्तिजनक फोटो व मैसेज भेजना शुरू कर दिया था। शिकायतकर्ता द्वारा वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। 

कुछ प्रवक्ता ने बताया कि जमानत पर आने के बाद उसने फिर से शिकायतकर्ता को आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते थाना खेड़ी पुल में मामला दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है।


No comments :

Leave a Reply