HEADLINES


More

नेहरू कॉलोनी में बिजली और पानी आपूर्ति बहाली की मांग को लेकर ‌शिष्टमंडल ने निगम कमिश्नर से वार्तालाप की

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 24 जून ‌ - नेहरू कॉलोनी में ‌ बिजली और पानी की आपूर्ति की बहाली की मांग को लेकर ‌ नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों और ‌ सर्व कर्मचारी संघ   के शिष्टमंडल ने ‌ नगर निगम कमिश्नर फरीदाबाद से वार्तालाप की। इस वार्तालाप में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुभाष लांबा, कमेटी के सदस्य  ‌ विजेंद्र सिंह,


वीरेंद्र सिंह डंगवाल, निरंतर पराशर,‌‌ सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान करतार सिंह जागलान, शामिल रहे।‌ प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर नगर निगम को नेहरू कॉलोनी में वहां के निवासियों के ‌ घरों को तोड़ने से पहले नोटिस जारी नहीं किए जाने पर  आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि ‌ तोड़फोड़ का कार्य करने के बाद भी वहां पर नागरिक सुविधाएं बहाल नहीं की गई। बहुत सारे घरों की बिजली  काट दी गई  पीने के पानी की पाइपलाइन को डैमेज कर दिया गया। आज वहां के लोग टैंकरों से पीने का पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।‌‌‌ प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर के सम्मुख  निगम कार्यालय के सामने चल रहे धरने का ‌मुदा भी उठाया ।‌‌ यह बताया कि  लोग शांतिपूर्ण ढंग से बैठे हुए हैं। सड़क जाम नहीं रहती है।‌ लेकिन पुलिस उन्हें बिना वजह परेशान करती है। ‌ इस  ‌ विषय को लेकर आज प्रतिदिन मंडल उपायुक्त ‌ फरीदाबाद से मुलाकात करने गया। लेकिन सरकारी कार्य में व्यस्त होने के कारण उन्होंने निगम कमिश्नर से मिलने के लिए कहा। इस  मौके  पर सुधा, नवल सिंह ,‌‌ शब्बीर अहमद गनी, ‌ देवकी देवी, ‌ बलवीर सिंह, ‌ पूनम, ‌ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है। कि नेहरू कालोनी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 15 जून से ‌धरना चल रहा है।  निगम व जिला प्रशासन ने 60 साल से भी अधिक समय से बसी नेहरू कालोनी में सैंकड़ों घरों और धार्मिक उपासना स्थलों को तोड दिया।। यह कार्यवाही 29 व 30 मई 2026 की रात को उस समय की गई, जब लोग  घरों में सो रहे थे।‌ प्रतिनिधि मंडल ने जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं। उन्हें सूचीबद्ध करके मकान बनाकर देने कीमांग की। और सामान का मुआवजा देने,और आगे से नेहरू कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनी में तोड़फोड़ को बंद करने की मांग पर जोड़ दिया। ‌ आज भी पुलिस ने धरना स्थल पर जाकर लोगो से ‌ धरना उठाने के लिए कहा। लेकिन ‌ वहां के निवासी धरने पर ही बैठे रहे।‌‌ आज के धरने को देवकी देवी संतरा, शकुंतला, ‌ पूनम, नीता ‌ सुधा ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply