HEADLINES


More

वोटर्स कर रहे घर पर BLO के आने का इंतजार, फरीदाबाद में SIR की जमीनी हकीकत

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसके तहत बीएलओ को जहां घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म बांटने चाहिए, वहीं वह एक स्थान पर बैठ कर अपना काम-काज निबटा रहे हैं। मतदाता बीएलओ का घर पर आने का इंतजार कर रहे हैं। बीएलओ की मदद को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली है।


जिले में 18.80 लाख मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी सिन्हा ने राजनीतिक दलों से कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा बीएलए की ड्यूटी लगाएं ताकि वह बीएलओ को घर-घर तक ले जाकर फार्म बंटवाने, जमा करने में मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदाता निर्धारित अवधि तक अपना फार्म जमा नहीं कर पाता है उसका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल होने में समस्या आ सकती है।

No comments :

Leave a Reply