//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र पोक्सो एक्ट और अपहरण के एक मामले में मुख्य गवाह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि कोर्ट में होने वाली गवाही को प्रभावित करने और मुकदमे को कमजोर करने की नीयत से उनकी बेटी को दोबारा बहला-फुसलाकर गायब किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तिलपत क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 13 जून को बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला का कहना है कि बेटी जाते समय घर में रखे करीब 40 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गई।
महिला ने बताया कि उनकी बेटी पहले से ही पल्ला थाने में दर्ज एक पोक्सो एक्ट और अपहरण के मामले की पीड़िता और मुख्य गवाह है। इस मामले में मनीष और मोहित नाम के दो युवक आरोपी हैं। मामला वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है और दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।

No comments :