//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 15 जून हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने आज अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंताओं के कार्यालय के सामने हल्ला बोल प्रदर्शन, करके उन्हें मांगों का ज्ञापन सोंपा। पब्लिक हेल्थ ब्रांच,के प्रधान कुंवर पाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने प्रमुख अभियंता के नाम कार्यकारी अभियंताओं के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की करवाई ब्रांच के सेक्रेटरी अजीत सिंह सैनी ने की। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, कॉमन कैडर व्यवस्था समाप्त करने तथा ग्रुप-डी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की मांग उठाई। इसी तरह से सिंचाई ब्रांच सिविल के प्रधान जितेंद्र भड़ाना की अध्यक्षता में कार्यकारी अभियंता फरीदाबाद डिवीजन के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इसका संचालन ब्रांच सेक्रेटरी मोहन ने किया। इस अवसर पर जिला प्रधान देवी सिंह अध्यक्ष जगदीश चंद्र जिला सचिव राजकुमार और राज्य कमेटी के उपकोषाध्यक्ष हितेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए हितेश शर्मा ने बताया कि सरकार रेशनलाइजेशन के नाम पर विभागों को कमजोर करने और कर्मचारियों के पदों में भारी कटौती करने की नीति अपना रही है। उन्होंने रेशनलाइजेशन के तहत प्रस्तावित पद कटौती को तुरंत वापस लिये जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही मैकेनिकल डिवीजन के कर्मचारियों ने प्रधान अमित की अध्यक्षता में कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ
बी एंड आर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के कार्यालय पर कपी प्रधान की अध्यक्षता में धरना दिया गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की क्वालिटी कंट्रोल यूनिट में कार्य विस्तार के अनुरूप नए पद सृजत करने की मांगकी। उन्होंने कहा कि डिवीजन में कर्मचारियों के मेडिकल बिल और एलटीसी के दिल पास नहीं किया जा रहे हैं। उन पर ऑब्जेक्शन लगाकर पेंडिंग रख दिया जाता है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से कर्मचारियों में भारी रोष है। यदि कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोक नहीं लगाई गई और मांगों का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर के कर्मचारी व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
यूनियन नेताओं ने संघर्ष को और तेज करने की घोषणा करते हुए बताया कि 4 जुलाई को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव कर कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा।
वक्ताओं ने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मोहनलाल शर्मा, डालचंद शर्मा, राजू, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments :