HEADLINES


More

सोसायटी में बच्चे पर कुत्तों का हमला:80 से ज्यादा मामले, खुद हाथों में डंडा लेकर कर रहे निगरानी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसायटी में स्ट्रीट डॉग यहां के निवासियों के लिए मुसीबत बन गए है। पिछले कई महीनों में बड़े और बच्चों पर डॉग बाइट के 80 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि स्ट्रीट डॉग बिना किसी रोक टोक के अंदर घूमते रहते है, जिनको बाहर निकालने के लिए उन्होंने खुद हाथों में डंडा उठाया है।

स्थानीय निवासी महिला सरिता ने बताया कि मंगलवार की शाम को उनके बच्चे पार्थ पर 2 स्ट्रीट डॉग ने सोसायटी के अंदर हमला कर दिया। जिसमें उसके पुरे शरीर पर कई जगह से काट लिया। बच्चे के सिर में भी चोट आई है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां पर उसके सिर का ऑपरेशन किया जा रहा है।

सुरेश बंसल ने बताया कि सोसायटी में कुछ लोग स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाते है, जिसके कारण यंहा पर इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सोसोयटी के बेंसमेंट से लेकर दूसरे हिस्सों में इन डॉग के हमले हो रहे है। गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मी भी इनको रोकने में पूरी तरह से असमर्थ है।


महिला पूजा ने बताया कि लाखों रूपए की कीमत के फ्लैट लेकर वो यंहा पर रह रहे है, लेकिन अपने बच्चों को घरों से बाहर निकालने में डरते है। बच्चे ही नही बड़े लोग भी घरों से बाहर निकलने में डरते है। क्योंकि कब कहां से कोई स्ट्रीट डॉग हमला कर दें इसका डर रहता है। जब भी वो नगर निगम को इसके बारे में शिकायत करते है तो केवल 2-3 डॉग को पकड़ कर खाना पूर्ति की जाती है।

No comments :

Leave a Reply