HEADLINES


More

कॉल सेंटर से डाटा लेकर क्रडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला कॉलर सहित 2 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 24 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद की साइबर पुलिस ने कॉल सेंटर से डाटा लेकर क्रडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला कॉलर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम करते थे। पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, गांव नीमका के रहने वाले राकेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 16 मई को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंडस्लेंड बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख तक बढ़ाने का झांसा दिया

इसके बाद शिकायतकर्ता को बातों में फंसाकर उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली और OTP साझा कर लिया। इसके कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के खाते से 10 हजार 329 रुपए निकाल लिए गए। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए एक दिल्ली से महिला आरोपी और मनदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों कॉल सेंटर पर काम करते थे। जहां से कॉल सेंटर के मालिक के द्वारा उनको डेटा उपलब्ध कराया जाता था। जिसके बाद वो कॉल करके ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके लिए वह दिल्ली में जगह -जगह बदल कर किराए का कमरा लेते थे।


No comments :

Leave a Reply