HEADLINES


More

7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ₹21,08,347/- बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 6 से 12 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹21,08,347/- बरामद किये हैं। 



पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 3 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 1 व सेंट्रल के 2 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने ₹21,08,347/- बरामद किये हैं। इसी प्रकार 700 शिकायतों का निस्तारण कर ₹8,92,727/- खातों में फ्रिज कराये गये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 6 से 12 जून तक एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में आयुष मल्होत्रा, आकाश रावत, दीपक, हर्ष कुमार, गौरव गर्ग, बलदेव भाई बाबू भाई ब्रहमभट्ट, विकेश कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश, अनिकेत, अमन राणा, भूपिन्द्र सिंह व अर्जन सिंह का नाम शामिल है।
 
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठग हमारे से ही जानकारी लेकर ठगी को अंजाम देते हैं। कभी भी अपने बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी व ओटीपी किसी के साथ शेयर ना करें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ना ही लालच में आकर निवेश करें। *जागरूक बने, सुरक्षित रहें*

साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत भेजें।

No comments :

Leave a Reply