HEADLINES


More

फेसबुक पर फर्जी निवेश योजना दिखाकर 5.75 लाख रुपये की साइबर ठगी, खाता ऑपरेटर गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 26 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी की टीम ने फेसबुक पर फर्जी निवेश योजना के माध्यम से 5.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में खाता ऑपरेट करने वाले एक आरोपित को दिल्ली से 25 जून को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान संदीप कुमार वासी पाईसोर, नालंदा बिहार हाल हनुमान गंज, बुराडी दिल्ली के रूप में हुई है। जिसको आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार सीकरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फेसबुक पर प्रोफाइल देख रहा था। इसी दौरान उसने “Axis Security/Axis Securities” के नाम से एक पेज दिखाई दिया, जिस पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित विज्ञापन चल रहा था। विज्ञापन पर लाइक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया, जहां “ब्लॉक ट्रेडिंग” के नाम पर निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों ने उसको Axis Securities की नकली वेबसाइट पर लॉगिन कराया और निवेश के नाम पर अलग-अलग चरणों में कुल 5.75 लाख रुपये जमा करवाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि संदीप, नरेला दिल्ली में एक प्राईवेट कम्पनी में काम करता है। टेलिग्राम के माध्यम से उसका ठगों से सम्पर्क हुआ था और टेलीग्राम पर ही उसकी बात आंध्र प्रदेश निवासी खाताधारक हनीफ से हुई थी। हनीफ खाता देने के लिए आंध्र प्रदेश से दिल्ली आरोपित के पास आया था। जिसके खाता को आरोपित ने ऑपरेट किया और खाते में आये ठगी के 4,27,333/-रू को आगे ठगों के पास ऑनलाईन के माध्यम से भेज दिया था। हनीफ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
 

No comments :

Leave a Reply