//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 30 जून - नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति सहित अन्य कॉलोनियों के सैकड़ो निवासी आगामी 5 जुलाई को रविवार के दिन केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगे । यह प्रदर्शन प्रशासन द्वारा कॉलोनी वासियों को जारी किए जा रहे नोटिस और उनके मकानों को तोड़ने के विरोध में किया जाएगा। यह जानकारी निगम कार्यालय के आगे चल रहे धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी। आज
धरने को 16 दिन हो गए हैं।आज के धरने की अध्यक्षता कामरेड निरंतर पाराशर,नवल सिंह, देवकी देवी, शकुंतला, पूनम और नीता ने संयुक्त रूप से की। धरने पर बैठे लोगों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने प्रशासन पर बिना वजह उनके घरों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार शहर से लगी हुई कीमती जमीनें जिन पर पिछले 60-70 बरसों से लोग रहते हैं। अब यह भूमि स्वाभाविक रूप से विभिन्न कॉर्पोरेट घरानों के लिए आकर्षक बन गई। प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजी पत्तियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वैधानिक प्रावधानों और साथ ही साथ मानव अधिकारों का हनन करते हुए बसे बसाये लोगों को उजाड़ने में लगी हुई है।शहर की अनेकों कालोनीवासियों को नोटिस दिये गए हैं। संघर्ष समिति सरकार की नीतियों का डटकर विरोध करेगी। इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। 2 जुलाई से 4 तारीख तक कॉलोनियों में पर्चे वितरित किए जाएंगे । आज के धरने को देवकी देवी, शकुंतला, नीता, पूनम, सुमन , शांतिलाल, बलवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, बिशु आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :