//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्नेचिंग की वारदातो को अंजाम देनें वालो के विरुध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिस पर पुलिस चौकी सेक्टर 15A के अंतर्गत व्यक्ति से फोन स्नेचिंग के एक मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने देवेन(19) वासी गांव अनखीर फरीदाबाद को बडखल झील से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार नरेंद्र वासी सेक्टर-15A ने पुलिस चौकी सेक्टर-15A में दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 मई की रात को वह गांव अजरौंदा से एक दुकान से दुध की थैली लेकर आ रहा था, तथा फोन पर बात कर रहा था तभी पीछे से तीन मोटरसाइकिल सवार लडके आये और उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गये, जिस संबंध में थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवेन वारदात की रात अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बीच में बैठा था, मोटरसाइकिल हर्ष सोनी चला रहा था तथा जय मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था, मोटरसाइकिल आरोपी जय की थी। आरोपी देवेन से फोन बरामद किया गया है।

No comments :